चाईबासा डीएफओ के रसोइया की हत्या, रेलवे लाइन किनारे मिला शव

Updated at : 23 Nov 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा डीएफओ के रसोइया की हत्या, रेलवे लाइन किनारे मिला शव

चाईबासा : चाईबासा डीएफओ (प्रभागीय वन अधिकारी) कुमार आशुतोष के सरकारी आवास में कार्यरत रसोइया फूलचंद महतो की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. इसके बाद उसका शव रेल लाइन किनारे नाले में फेंक दिया गया. मंगलवार की सुबह टुंगरी रेल ओवरब्रिज के पास स्थित डीएफओ आवास से 150 मीटर दूर चाईबासा-डांगुवापोसी रेल लाइन […]

विज्ञापन

चाईबासा : चाईबासा डीएफओ (प्रभागीय वन अधिकारी) कुमार आशुतोष के सरकारी आवास में कार्यरत रसोइया फूलचंद महतो की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. इसके बाद उसका शव रेल लाइन किनारे नाले में फेंक दिया गया. मंगलवार की सुबह टुंगरी रेल ओवरब्रिज के पास स्थित डीएफओ आवास से 150 मीटर दूर चाईबासा-डांगुवापोसी रेल लाइन किनारे नाले से नग्न हालत में उसका शव बरामद किया गया. पुलिस को आशंका है कि फूलचंद की हत्या डीएफओ आवास के पीछे स्थित स्टाफ क्वार्टर के आंगन में की गयी है. इस संबंध में मुफस्सिल थाने में मृतक की बहू मनीषा की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है.

बहू ने चौकीदार पर जताया हत्या का संदेह : मनीषा ने ससुर की हत्या का संदेह डीएफओ आवास के चौकीदार लादुरा गोप पर जताया है.
चाईबासा डीएफओ के रसोइया…
मनीषा ने कहा कि उसके ससुर का लादुरा से अनबन चल रहा था. जब वह पति व ससुर के साथ वहां रह रही थी, उस दौरान लादुरा ने तीनों को जहर देकर मारने की कोशिश की थी. मनीष के बयान पर पुलिस लादुरा व उसके भाई महेंद्र गोप को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
चौकीदार ने कहा, बाप-बेटे में आये दिन झगड़ा होता था :
चौकीदार लादुरा गोप के मुताबिक फूलचंद का बेटा काम नहीं करता था. इसके कारण बाप-बेटे में आये दिन विवाद होता था. रविवार को डीएफओ से उसने धान कटाई के लिए तीन दिन का छुट्टी ली थी, लेकिन सोमवार को डीएफओ ने उसे बुला लिया. मंगलवार की सुबह घर लौटने के बाद वह खलिहान में काम कर रहा था. फिर उसे व उसके भाई को बुलाया लिया गया. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. लादुरा के मुताबिक उसने फूलचंद व उसके बेटे को आखिरी बार रविवार को देखा था.
घटना के बाद मृतक का बेटा लापता : मृतक की बहू मनीषा के मुताबिक उसका पति कुंदन गोप घटना के बाद से लापता है. कुछ दिनों से उसका पति बड़ाजामदा में काम कर रहा था. शनिवार को काम से लौटने के बाद वह अपने पिता के साथ था. रात में उसने पति व ससुर से फोन पर बात की थी. रविवार की सुबह भी उसकी दोनों से बात हुई थी.
उसके बाद दोनों से संपर्क नहीं हो पाया. पति का फोन नहीं लग रहा था. इसके कारण उसने माली चार्लिस खालको व पहचान के सूरज कुमार सिरिया से पति व ससुर की खोज-खबर लेने को कहा. लेकिन, उनका आवास उन्हें बंद मिला था. मंगलवार की सुबह ससुर की लाश मिली, लेकिन उसके पति की खबर नहीं है.
रविवार को मैच खेलने के बाद दोपहर को रांची चला गया था. सोमवार की दोपहर परिवार के साथ आवास पर पहुंचा. वहां फूलचंद को नहीं पाया था. इसके बाद उन्होंने लादुरा को बुलाया. फूलचंद स्वभाव का अच्छा व्यक्ति था. वह 25 साल से रसोइया के रूप में अनुबंध कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा था.
– कुमार आशुतोष, डीएफओ (चाईबासा)
फूलचंद हत्याकांड में जल्द खुलासा हो जायेगा. पूछताछ के लिए चौकीदार लादुरा गोप व उसके भाई को हिरासत में लिया गया है. मृतक के बेटे कुंदन की तलाश है. उसके मिलते ही घटना स्पष्ट होने की उम्मीद है.
– प्रकाश सोय, डीएसपी (हेडक्वार्टर)
बहू का चौकीदार पर हत्या का संदेह
घटना के बाद से ही मृतक का बेटा लापता
चौकीदार व उसका भाई हिरासत में
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola