आज दिखेगी 5 राज्यों की संस्कृति

Updated at : 14 Nov 2016 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
आज दिखेगी 5 राज्यों की संस्कृति

झारखंड स्थापना दिवस पर ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम को जुटा प्रशासन मणिपुर, असम, ओड़िशा, मिजोरम, सिक्किम व झारखंड की टीम चाईबासा पहुंची चाईबासा : झारखंड स्थापना दिवस पर मंगलवार को जिला स्कूल मैदान में शाम तीन बजे जिला स्कूल की ओर नृत्य, संगीत व थियेटर उत्सव होगा. सोमवार को पांच राज्यों मणिपुर, असम, ओड़िशा, मिजोरम व […]

विज्ञापन

झारखंड स्थापना दिवस पर ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम को जुटा प्रशासन

मणिपुर, असम, ओड़िशा, मिजोरम, सिक्किम व झारखंड की टीम चाईबासा पहुंची
चाईबासा : झारखंड स्थापना दिवस पर मंगलवार को जिला स्कूल मैदान में शाम तीन बजे जिला स्कूल की ओर नृत्य, संगीत व थियेटर उत्सव होगा. सोमवार को पांच राज्यों मणिपुर, असम, ओड़िशा, मिजोरम व सिक्किम की टीम चाईबासा पहुंची. झारखंड की टीम पहले ही पहुंच चुकी है. समारोह के को-ऑर्डिनेटर ऊषा मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम देर रात तक चलेगा. इसमें भारतीय संस्कृति की झलक दिखेगी. उत्सव में लोग विभिन्न राज्यों की संस्कृति का आनंद ले सकते हैं.
17 नवंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलेगा. चाईबासा के विभिन्न होटलों में कलाकारों के रहने की व्यवस्था की गयी है. उपायुक्त करेंगे समारोह का उद्घाटन. पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त डॉ शंतानु कुमार अग्रहरि मंगलवार का एनएसडी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. झारंखड पर आधरित सांस्कृतिक कार्यक्रम सबसे पहले पेश किया जायेगा. इसके बाद मिजोरम, ओड़िशा, असम समेत अन्य राज्य के सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. समारोह के लिए तीन मंच तैयार किया गया है. बीच में लोगों की बैठने की जगह है.
स्थापना दिवस में 100 युवा करेंगे नेत्रदान:चाईबासा. स्थापना दिवस(15 नवंबर) पर 100 युवा नेत्रदान करेंगे. यह जानकारी नगर अध्यक्ष गुड्डू चांद ने सिविल सर्जन को आवेदन के माध्यम से दी.
कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची मिजोरम की टीम .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola