विकास की राह पर है झारखंड: िगलुवा
Updated at : 14 Nov 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

सिंहभूम एसोसिएशन मैदान में जिला प्रशासन का तीन दिवसीय विकास मेला शुरू मेले का उदघाटन करते सांसद लक्ष्मण िगलुवा स्टॉल का जायजा लेते सांसद. विकास मेले में लगे स्टॉल. विकास मेले में 20 स्टॉल राज्य स्थापना दिवस पर एसएसए मैदान में आयोजित विकास मेले में कुल 28 स्टॉल लगाये गये हैं. मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश […]
विज्ञापन
सिंहभूम एसोसिएशन मैदान में जिला प्रशासन का तीन दिवसीय विकास मेला शुरू
मेले का उदघाटन करते सांसद लक्ष्मण िगलुवा स्टॉल का जायजा लेते सांसद. विकास मेले में लगे स्टॉल.
विकास मेले में 20 स्टॉल
राज्य स्थापना दिवस पर एसएसए मैदान में आयोजित विकास मेले में कुल 28 स्टॉल लगाये गये हैं. मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा व उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने भी स्टॉलों का निरीक्षण किया. साथ ही स्टॉलों की जानकारी ली. स्टॉलों में जिला आपूर्ति कार्यालय, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, अग्र परियोजना केंद्र, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड शिक्षा परियोजना,
जिला समाज विभाग, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमेशन सोसाइटी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला मलेरिया नियंत्रण विभाग, जिला कुष्ठ विभाग, कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, जिला गव्य विकास विभाग, जिला पशुपालन विकास कार्यालय, जिला भूमि संरक्षण, जिला कृषि प्रौद्योगिकी अभिकरण, गन्ना विकास विभाग, नगर पर्षद, न्यू फोटो स्टेटे, सिंडिकेट बैंक, जिला सहकारिता कार्यालय, बीअोआइ, राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कोषांग, एसबीआइ, जिला नियोजनलाय एवं जिला परिवहन कार्यालय शामिल हैं.
5 को मिलेगा चाईबासा गौरव सम्मान : डीसी
उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर तीन दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अंधविश्वास, डायन प्रथा, महिला सशक्तीकरण के लिए एसएसए मैदान में रविवार की शाम को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसी तरह से दूसरे व तीसरे दिन अलग-अलग जगहों पर स्कूली बच्चों के बीच खेलकूद, किक्रेट मैदान में नाइट महिला क्रिकेट मैच,
चाईबासा : चक्रधरपुर के जिला प्रशासन के बीच फैंसी क्रिकेट मैच, साइकिल रैली व जिला स्कूल मैदान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि राज्य स्थापना दिवस पर समाजसेवा के क्षेत्र में जुड़े पांच लोगों को चाईबासा गौरव से सम्मानित किया जायेगा. लोगों के बीच परिसंपत्ति वितरण, वन अधिकार के तहत वनपट्टा तथा नरेगा के लिए जेइ व कंप्यूटर ऑपरेटरों का नियुक्ति पत्र
वितरण किया जायेगा. इस अवसर पर डीडीसी सीपी कश्यप, सदर अनुमंडल पदाधिकारी दीपू कुमार के अलावा सभी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




