पोड़ेंगेर में नौ दिनों से ठप है वाहनों का परिचालन

बंदगांव : नक्सली फरमान के भय से बंदगांव प्रखंड के जलासर पंचायत के पोड़ेंगेर से मुरहू-बंदगांव सड़क पर पिछले नौ दिनों से दोपहिया व चारपहिया वाहनों का परिचालन ठप हो गया है. इससे दो पंचायतों के करीब दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बच्चे व शिक्षक स्कूल भी नहीं जा […]
बंदगांव : नक्सली फरमान के भय से बंदगांव प्रखंड के जलासर पंचायत के पोड़ेंगेर से मुरहू-बंदगांव सड़क पर पिछले नौ दिनों से दोपहिया व चारपहिया वाहनों का परिचालन ठप हो गया है.
इससे दो पंचायतों के करीब दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बच्चे व शिक्षक स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं. मालूम हो कि नक्सली संगठन द्वारा 17 सितंबर को पीएलएफआइ के जोनल कमांडर सन्नी सुरीन ने परचा देकर वाहनों का परिचालन अनिश्चितकालीन ठप करने का फरमान जारी किया था. साथ ही वाहन चलने वालों पर दंड देने के बात कही गयी थी. इसके बाद उक्त पंचायत में वाहनों का परिचालन ठप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




