पत्थर से कूच कर हत्या किये गये शव की शिनाख्त

Updated at : 31 May 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
पत्थर से कूच कर हत्या  किये गये शव की शिनाख्त

चाईबासा : मंझारी थाना के रूंझू गांव में 27 मई की रात पत्थर से कुचल कर हत्या किये गये युवक की शिनाख्त कर ली गयी है. युवक मंझारी थाना क्षेत्र के पाताहातु गांव निवासी चैतन्य गोप है. परिवार वालों के मुताबिक वह 27 मई को भरभरिया में चल रहे छऊ नृत्य मेला देखने के लिये […]

विज्ञापन

चाईबासा : मंझारी थाना के रूंझू गांव में 27 मई की रात पत्थर से कुचल कर हत्या किये गये युवक की शिनाख्त कर ली गयी है. युवक मंझारी थाना क्षेत्र के पाताहातु गांव निवासी चैतन्य गोप है. परिवार वालों के मुताबिक वह 27 मई को भरभरिया में चल रहे छऊ नृत्य मेला देखने के लिये घर से निकला था. उस रात तो वह घर नहीं लौटा था. लेकिन दूसरे दिन भी उसके घर नहीं लौटने पर परिवार वाले चिंतित हो उठे थे. उसकी खोजबीन शुरू की गयी थी.

लेकिन घरवालों को उसके विषय में कोई जानकारी नहीं हो सकी. हालांकि बाद में मंझारी थाना क्षेत्र में रूंझू गांव से किसी व्यक्ति का शव मिलने की उन्हें सूचना मिली थी. जिसकी छानबीन करने पर उनहें पता चला था कि मरने वाला चैतन्य है.

हत्या के मामले में काट चुका था जेल :चैतन्य के हत्या के मामले की जांच कर रही मंझारी पुलिस को उसके परिवार वालों से कई अहम जानकारी मिली है. मृतक चैतन्य गोप हत्या के एक मामले में सजा काट कर 2014 में छुटा था. उसने गांव के बुधु गोप की हत्या की थी. पुलिस मान रही है कि चैतन्य की हत्या पीछे उसका क्रिमनल बैकग्राउंड एक बड़ी वजह हो सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola