पथराव के बाद पलटा वाहन : खलासी

चक्रधरपुर : झारखंड बंद के दौरान टाटा मैजिक सवारी गाड़ी के खलासी शेख अलबत ने कहा कि पथराव के बाद गाड़ी अनियंत्रित हो कर पलट गयी. वाहन में आठ से 10 यात्री सवार थे. सभी यात्री चाईबासा जा रहे थे. जैसे ही वाहन पलटा उसमें सवार लोग इधर-उधर गिर पड़े. हम भी सड़क के किनारे […]
चक्रधरपुर : झारखंड बंद के दौरान टाटा मैजिक सवारी गाड़ी के खलासी शेख अलबत ने कहा कि पथराव के बाद गाड़ी अनियंत्रित हो कर पलट गयी. वाहन में आठ से 10 यात्री सवार थे. सभी यात्री चाईबासा जा रहे थे. जैसे ही वाहन पलटा उसमें सवार लोग इधर-उधर गिर पड़े. हम भी सड़क के किनारे गिर कर थोड़ी देर के लिए बेहोश हो गये. जब होश आया तो देखा कि वाहन पलटा हुआ है और चालक अपनी सीट पर नहीं है. दुर्घटना होने से हमें भी चोट आयी है. तो इलाज के लिए हम घटनास्थल से भाग खड़े हुए. घटना स्थल से सीधे चालक मो आसिफ के पिता मो अहमद खान को घटना की जानकारी दी और इलाज के लिए चला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




