अवध डेंटल कॉलेज पर एक लाख का जुर्माना
Updated at : 13 May 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

केयू: बगैर एफिलिएशन (सत्र 2015-16) के लिया एडमिशन विवि प्रशासन से लगातार नोटिस मिलने के बाद भी कॉलेज ने एफिलिएशन को लेकर नहीं दिखायी गंभीरता चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने अवध डेंटल कॉलेज, जमशेदपुर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. अवध डेंटल कॉलेज ने विवि प्रशासन से बिना एफिलिएशन लिए सत्र 2015-16 […]
विज्ञापन
केयू: बगैर एफिलिएशन (सत्र 2015-16) के लिया एडमिशन
विवि प्रशासन से लगातार
नोटिस मिलने के बाद भी कॉलेज
ने एफिलिएशन को लेकर नहीं दिखायी गंभीरता
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने अवध डेंटल कॉलेज, जमशेदपुर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. अवध डेंटल कॉलेज ने विवि प्रशासन से बिना एफिलिएशन लिए सत्र 2015-16 में विद्यार्थियों का नामांकन लेना आरंभ कर दिया. विवि के लगातार नोटिस के बाद भी डेंटल कॉलेज प्रशासन ने समय पर एफिलिएशन नहीं कराया. एफिलिएशन समय पर नहीं होने से विवि प्रशासन को एचआरडी रिपोर्ट भेजने में परेशानी हुई. डेंटल कॉलेज की इस लापरवाही पर विवि प्रशासन ने एक लाख का जुर्माना लगाया है.
क्या है मामला. विश्वविद्यालय संविधान के मुताबिक एफिलिएटेड कॉलेजों को प्रत्येक साल अस्थायी तौर पर एफिलिएशन लेना होता है. इसके बाद सिंडिकेट की बैठक में सर्वसम्मति से अंतिम निर्णय लिया जाता है. अंतिम निर्णय के बाद एचआरडी को पूरी रिपोर्ट भेजी जाती है, जहां पर इसे अंतिम स्वीकृति मिलती है.
इस सत्र में 20 अप्रैल तक विवि को सभी एफिलिएटेड कॉलेजों का निरीक्षण कर अस्थायी एफिलिएशन की रिपोर्ट भेजनी थी, लेकिन अवध डेंटल कॉलेज की एफिलिएशन रिपोर्ट को छोड़ सभी कॉलेजों की रिपोर्ट एचआरडी को भेज दी गयी. अब पुन: एक बार अलग से विवि को डेंटल कॉलेज की एफिलिएशन रिपोर्ट भेजनी होगी. निरीक्षण टीम ने रिपोर्ट सौंप दी है, लेकिन अवध डेंटल कॉलेज की ओर से जरूरी कागजात नहीं जमा किये गये.
प्रिंसिपल कक्षाओं का ब्योरा आज कुलपति को सौपेंगे. कोल्हान विश्वविद्यालय सभागार में शुक्रवार को कुलपति डॉ आरपीपी सिंह की अध्यक्षता में अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों की बैठक हुई. इसमें सभी प्रभारी प्रिंसिपल अपने-अपने कॉलेजों में चल रहे कक्षाओं की स्थिति की रिपोर्ट आज सौपेंगे. बैठक में सभी प्रिंसिपल व प्रभारी प्रिंसिपलों को अनिवार्य रूप में शामिल होने का निर्देश है.
परीक्षा फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि आज. कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट थ्री तथा पीजी पार्ट टू के परीक्षा फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि शुक्रवार(13 मई) तक है. इसमें वैसे विद्यार्थी फाॅर्म भर सकते हैं, जिनकी उपस्थिति 11 मई तक 50 प्रतिशत हो. फॉर्म भरने के लिए 1000 रुपये विलंब शुल्क लिया जा रहा है.
2015-16 सत्र में अवध डेंटल कॉलेज के एफिलिएशन में कमियां सामने आयी है. अवध कॉलेज प्रशासन ने एफिलिएशन पर गंभीरता नहीं दिखाते हुए लापरवाही बरती है. कुलपति के निर्देश के बाद अवध डेंटल कॉलेज प्रशासन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
डॉ एससी दास, कुलसचिव, कोल्हान विवि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




