दुष्कर्म के आरोपी की जमानत खारिज

चाईबासा : जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम के न्यायालय ने दुष्कर्म के आरोपी चाचा की जमानत याचिका खारिज कर दी है. घटना के संबंध में पीड़ित नाबालिग की ओर से 13 मार्च 2016 को तांतनगर ओपी में मामला दर्ज कराया गया था. इसमें उसने बताया कि पिता के निधन के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी […]
चाईबासा : जिला सत्र न्यायाधीश प्रथम के न्यायालय ने दुष्कर्म के आरोपी चाचा की जमानत याचिका खारिज कर दी है. घटना के संबंध में पीड़ित नाबालिग की ओर से 13 मार्च 2016 को तांतनगर ओपी में मामला दर्ज कराया गया था. इसमें उसने बताया कि पिता के निधन के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी.
इसके बाद वह अपने चाचा दुला कालुंडिया के पास रहने लगी थी. इस दौरान पिछले छह माह से चाचा दुला उसे डरा धमका कर शारीरिक संबंध बना रहा था. आखिरी बार 4 मार्च 2016 को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया था. घटना की शिकायत होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




