13 केंद्रों पर स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा

Updated at : 12 May 2016 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
13 केंद्रों पर स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा

कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची मनोहरपुर कॉलेज के विद्यार्थी चक्रधरपुर में देंगे परीक्षा 13 परीक्षा केंद्रों में 26 कॉलेजों के विद्यार्थी देंगे परीक्षा जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक (ऑनर्स, जेनरल, वोकेशनल) पार्ट थ्री (अंतिम वर्ष) की परीक्षा 25 मई से आरंभ हो रही है. इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा […]

विज्ञापन

कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची

मनोहरपुर कॉलेज के विद्यार्थी चक्रधरपुर में देंगे परीक्षा
13 परीक्षा केंद्रों में 26 कॉलेजों के विद्यार्थी देंगे परीक्षा
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक (ऑनर्स, जेनरल, वोकेशनल) पार्ट थ्री (अंतिम वर्ष) की परीक्षा 25 मई से आरंभ हो रही है. इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्र निर्धारित करते हुए सूची जारी कर दी है. परीक्षा के लिए पूरे कोल्हान में 13 केंद्र बनाये गये हैं, जहां 26 कॉलेजों के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गये हैं.
इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए आवश्यकता के अनुसार कुछ कॉलेजों में होम सेंटर भी बनाये गये हैं. इनमें सिंहभूम कॉलेज चांडिल, घाटशिला कॉलेज, जेएलएन कॉलेज, केएस कॉलेज व बहरागोड़ा कॉलेज शामिल हैं. यहां के विद्यार्थी (परीक्षार्थी) इसी कॉलेज में परीक्षा देंगे. इसके अलावा करीम सिटी कॉलेज में सबसे अधिक चार कॉलेजों के परीक्षार्थियों के लिए केंद्र बनाया गया है.
वहीं जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में 2, महिला कॉलेज में 2, टाटा कॉलेज में 2, जेएलएन कॉलेज में 2, काशी साहू कॉलेज सरायकेला में 2, जेकेएस कॉलेज में 3, एलबीएसएम कॉलेज में 1, जमशेदपुर वर्कस कालेज में 1, घाटशिला कालेज में 2, बहरागोड़ा कॉलेज में 1, सिंहभूम कॉलेज में 1 और ग्रेजुएट कॉलेज में 3 कॉलेजों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola