बाहरी को बसाने की साजिश है स्थानीय नीति: बिरसा

Updated at : 12 May 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
बाहरी को बसाने की साजिश है स्थानीय नीति: बिरसा

चक्रधरपुर : राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित स्थानीय नीति झारखंडी जनता के विरूद्ध है. इसमें बाहरी लोगों को राज्य में बसाने की साजिश की गयी है. स्थानीय नीति को लेकर लगातार आंदोलन होता आया है. अधिसूचित स्थानीय नीति प्रतिपक्ष सहित सत्ता पक्ष के लोग भी विरोध और आपत्ति जा रहे हैं. स्थानीय नीति में बदलाव नहीं […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित स्थानीय नीति झारखंडी जनता के विरूद्ध है. इसमें बाहरी लोगों को राज्य में बसाने की साजिश की गयी है. स्थानीय नीति को लेकर लगातार आंदोलन होता आया है. अधिसूचित स्थानीय नीति प्रतिपक्ष सहित सत्ता पक्ष के लोग भी विरोध और आपत्ति जा रहे हैं. स्थानीय नीति में बदलाव नहीं हुआ जोरदार आंदोलन होगा. उक्त बातें बुधवार को वन विश्रामागार में झारखंड आंदोलनकारी मंच के जिला संयोजक बिरसा मुंडा संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर कही. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा इस अधिसूचित स्थानीय नीति को लेकर 14 मई को झारखंड बंद करने का आह्वान किया है.

झारखंडी जनता के हित में झारखंड आंदोलनकारी मंच भी 14 मई को प्रतिपक्ष के बंद का नैतिक समर्थन करती है. उन्होंने कहा कि एकीकृत बिहार में सीएनटी एक्ट और एसपीटी एक्ट में छेड़-छाड़ कर अवैध रूप से जमीन हथिया कर अप्रवासियों को झारखंडी जनता घोषित कर राज्य सरकार के नौकरियों में कब्जा दिलाने की साजिश का जोरदार विरोध किया जायेगा.

झारखंड आंदोलनकारी मंच घोषित स्थानीय नीति को संशोधन तक आंदोलन करेगी. मौके पर प्रेम कच्छप, रामकृष्ण गागराई, नारायण पुरती, दुर्गाचरण दास, गोइलकेरा जिप सदस्य लक्ष्मण मेलगांड़ी, अनुप कुमार सिंहदेव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola