10.30 से पांच बजे तक करनी होगी ड्यूटी, रोजाना तीन कक्षाएं लेनी होंगी

Updated at : 11 May 2016 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
10.30 से पांच बजे तक करनी होगी ड्यूटी, रोजाना तीन कक्षाएं लेनी होंगी

केयू : प्रशासन ने दिया सभी विभागाध्यक्षों को सख्त आदेश चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों को अब तय समयानुसार ही ड्यूटी करनी होगी. विवि प्रशासन ने सख्त निर्देश दिया कि किसी भी हाल में विभागाध्यक्ष पांच बजे से पहले मुख्यालय न छोड़ें. जल्द ही बायोमीट्रिक मशीन से ड्यूटी की उपस्थिति दर्ज होगी. इसी […]

विज्ञापन

केयू : प्रशासन ने दिया सभी विभागाध्यक्षों को सख्त आदेश

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों को अब तय समयानुसार ही ड्यूटी करनी होगी. विवि प्रशासन ने सख्त निर्देश दिया कि किसी भी हाल में विभागाध्यक्ष पांच बजे से पहले मुख्यालय न छोड़ें. जल्द ही बायोमीट्रिक मशीन से ड्यूटी की उपस्थिति दर्ज होगी. इसी तहत ही ड्यूटी भी करनी है. कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने कहा कि विभागाध्यक्ष अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से करें. 10.30 बजे ही अपने-अपने विभाग पहुंच जायें.

एडमिट कार्ड मिलने तक बंद न हो कक्षाएं
कोल्हान विवि प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों को रोजाना कम से कम तीन क्लास लेने का निर्देश दिया है. लगातार क्लास नहीं ले सकते हैं, तो 50 मिनट का ब्रेक लेकर फिर क्लास लें. 50 मिनट किसी अन्य शिक्षक या गेस्ट शिक्षक को कक्षा लेने दें. एडमिट कार्ड मिलने तक पीजी पार्ट टू की कक्षाएं बंद न करें. जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 60 प्रतिशत नहीं हुई है, एडमिट कार्ड मिलने तक उनकी उपस्थिति पूरी करवा लें. यदि विद्यार्थी विभाग कक्षा करने नहीं पहुंचते हैं, तो उनका एडमिट कार्ड रोक दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola