बैल चोरी के आरोप में तीन की हत्या

Updated at : 27 Mar 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
बैल चोरी के आरोप में तीन की हत्या

जगन्नाथपुर. पंचायत ने सुनाया पीट-पीट कर मारने का फरमान बड़ापासिया पंचायत के उदाजो गांव की घटना, जंगल में फेंका शव गांव के मुंडा समेत 13 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज चाईबासा : बैल चोरी के मामले में दो दिन के भीतर एक ही गांव में तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. मरने […]

विज्ञापन

जगन्नाथपुर. पंचायत ने सुनाया पीट-पीट कर मारने का फरमान

बड़ापासिया पंचायत के उदाजो गांव की घटना, जंगल में फेंका शव

गांव के मुंडा समेत 13 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

चाईबासा : बैल चोरी के मामले में दो दिन के भीतर एक ही गांव में तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. मरने वालों में सनातन लागुरी, सूर्या लागुरी एवं शुक्रा कोड़ा शामिल हैं. शुक्रा कोड़ा की जहां 23 मार्च को हत्या कर दी गयी थी, वहीं सनातन व सूर्या को 24 मार्च की रात पीट-पीट कर मार डाला गया.

हत्या से पहले ग्रामीणों ने पंचायत लगायी थी, जिसमें आरोपियों को पीट-पीट कर मार डालने का फरमान सुनाया गया. हत्या के बाद शवों को गांव के पास स्थित जंगल में फेंक दिया गया. घटना जगन्नाथपुर अनुमंडल के बड़ापासिया पंचायत अंतर्गत उदाजो गांव की है. मृतक सनातन व सूर्या के बड़े भाई बृजमोहन लागुरी की शिकायत पर जेटिया पुलिस ने 13 नामजद व आठ अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. नामजद आरोपियों में गांव के मुंडा सुनील लागुरी, अंकुरा लागुरी, जेसेफ लागुरी, रोया लागुरी, बारजो लागुरी, लक्ष्मण लागुरी, हत्या में गांव का मुंडा भी शामिल

बृजमोहन लागुरी के मुताबिक गांव के लक्ष्मण लागुरी का एक बैल चोरी हो गया था. उसने चोरी में शुक्रा कोड़ा व उसके दोनों भाई सनातन व सूर्या की संलिप्तता बतायी थी. मामले को लेकर 23 मार्च को गांव में मुंडा सुनील लागुरी की अध्यक्षता में पंचायत बैठी थी, जिसमें शुक्रा को पकड़ कर लाया गया था. चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़ाई से कार्रवाई का फैसला लेने के बाद लोगों ने पीट-पीट कर शुक्रा की हत्या कर दी, जबकि 24 मार्च की रात उसके दोनों भाइयों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी भी पीट-पीट कर हत्या कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola