नशामुक्त समाज से बच्चों का संवरेगा भविष्य
Updated at : 27 Mar 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : नशा मुक्त समाज गठन के उद्देश्य से शनिवार को वार्ड संख्या एक स्थित कुदलीबाड़ी के महिलाओं व बच्चों ने डोर-टु-डोर जाकर होली खेली. महिलाओं ने परिवार के सदस्यों को नशा मुक्त कर समाज को शिक्षित व स्वस्थ रहने के लिए कुदलीबाड़ी के सभी घर में जाकर लोगों को रंग लगाते हुए नशापान से […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : नशा मुक्त समाज गठन के उद्देश्य से शनिवार को वार्ड संख्या एक स्थित कुदलीबाड़ी के महिलाओं व बच्चों ने डोर-टु-डोर जाकर होली खेली. महिलाओं ने परिवार के सदस्यों को नशा मुक्त कर समाज को शिक्षित व स्वस्थ रहने के लिए कुदलीबाड़ी के सभी घर में जाकर लोगों को रंग लगाते हुए नशापान से दूर रहने की अपील की.
महिलाओं ने कहा कि प्रयास संस्था व साईं मोंटेश्वरी इंग्लिश स्कूल के संयुक्त प्रयास से डोर-टु-डोर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. नशा मुक्त समाज से ही बच्चों का भविष्य सुधर सकता है. इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रीति होरो, स्कूल के निदेशक कैशब मिश्रा, बुधु गागराई, बीरू लमाई, सागर प्रधान, रवि दे, शुभम दे, शंकर सुंडी, सुषमा गागराई, सुनीता बोदरा समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




