बैल चोरी के आरोप में तीन लोगों की पीट कर हत्या

चाईबासा : बैल चोरी के मामले में दो दिनों के भीतर तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. मृतकों में सनातन लागुरी, सूर्या लागुरी और शुक्रा कोड़ा शामिल हैं. शुक्रा कोड़ा की 23 मार्च को हत्या कर दी गयी थी. सनातन व सूर्या की 24 मार्च की रात पीट-पीट कर मार डाला गया. […]
चाईबासा : बैल चोरी के मामले में दो दिनों के भीतर तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. मृतकों में सनातन लागुरी, सूर्या लागुरी और शुक्रा कोड़ा शामिल हैं. शुक्रा कोड़ा की 23 मार्च को हत्या कर दी गयी थी. सनातन व सूर्या की 24 मार्च की रात पीट-पीट कर मार डाला गया. हत्या से पहले ग्रामीणों ने पंचायत लगायी थी,
जिसमें आरोपियों को पीट-पीट कर मार डालने का फरमान सुनाया गया. हत्या के बाद शवों को जंगल में फेंक दिया गया. घटना जगन्नाथपुर अनुमंडल की बड़ापासिया पंचायत अंतर्गत उदाजो गांव की है. मृतक सनातन व सूर्या के बड़े भाई बृजमोहन लागुरी की शिकायत पर जेटिया पुलिस ने 13 नामजद व आठ अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. बृजमोहन लागुरी के मुताबिक गांव के लक्ष्मण लागुरी का एक बैल चोरी हो गयी थी. उसने चोरी में शुक्रा कोड़ा व उसके दोनों भाई सनतान व सूर्या की संलिप्तता बतायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




