सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Published at :19 Jan 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर अनुमंडल कार्यालय सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी नंदकिशोर गुप्ता की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस को समारोह पूर्व मनाये जाने को लेकर सोमवार को एक बैठक हुई. बैठक में गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रभात फेरी निकालने, पोड़ाहाट मैदान में झांकी का प्रदर्शन करने, परेड रिहर्सल, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने, नागरिक व प्रशासन […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर अनुमंडल कार्यालय सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी नंदकिशोर गुप्ता की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस को समारोह पूर्व मनाये जाने को लेकर सोमवार को एक बैठक हुई. बैठक में गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रभात फेरी निकालने, पोड़ाहाट मैदान में झांकी का प्रदर्शन करने,

परेड रिहर्सल, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने, नागरिक व प्रशासन एकादश के बीच सदभावना क्रिकेट मैच का आयोजन करने, मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सफाई व पेयजल की व्यवस्था करने, सांस्कृतिक कार्यक्रम व क्रिकेट मैच में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा हुई.

परेड रिहर्सल के लिये सेवानिवृत शिक्षक समी अहमद व प्रो अश्विनी त्रिपाठी को जिम्मेवारी दी गयी. जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये प्रो एके त्रिपाठी, बलराज हिंदवार व डॉ शिवपूजन सिंह को जिम्मेवारी सौंपी गयी. जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय, मारवाड़ी हाइस्कूल, महात्मा गांधी उच्च विद्यालय, कारमेल उच्च विद्यालय, रूद्र प्रताप षाड़ंगी इंटर कॉलेज, सेक्रेट हार्ट इंगलिश स्कूल के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे.

गणतंत्र दिवस के दिन प्रभात फेरी के दौरान सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध करने के लिये आसनतलिया बांझीकुसूम व बोड़दा पुल के पास भारी वाहनों को रोकने की व्यवस्था की जायेगी. अनुमंडल पदाधिकारी श्री गुप्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर जिन जिन पदाधिकारी व अन्य विभाग के लोगों को जो जिम्मेवारी दी गयी है,

अपने अपने दायित्व में लग जाये. प्रखंड कार्यालय की ओर से योजना बनाओ अभियान पर झांकी प्रस्तुत करने को कहा. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस को शहरवासियों की सहयोग से समारोह पूर्वक मनाया जायेगा. इस मौके पर अनुमंडल कार्यपालक पदाधिकारी अनुराधा कुमारी, एलआरडीसी विनय मनीष आर लकड़ा, प्रवीर प्रमाणिक, नगर पर्षद के जेई जियाउल हक समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola