बैठक में लिया निर्णय : चाईबासा के पारा शिक्षक अब नहीं करेंगे बीएलओ का कार्य

चाईबासा : पारा शिक्षक अब बीएलओ का कार्य नहीं करेंगे. खूंटपानी प्रखंड पारा शिक्षक संघ की रविवार को जिला स्कूल चाईबासा में आयोजित एक बैठक में यह निर्णय लिया. शैलेश सुंडी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समय पर मानदेय भुगतान नहीं करने, अन्य राज्यों की तर्ज पर पारा शिक्षकों का समायोजन, टेट पास […]
चाईबासा : पारा शिक्षक अब बीएलओ का कार्य नहीं करेंगे. खूंटपानी प्रखंड पारा शिक्षक संघ की रविवार को जिला स्कूल चाईबासा में आयोजित एक बैठक में यह निर्णय लिया. शैलेश सुंडी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समय पर मानदेय भुगतान नहीं करने, अन्य राज्यों की तर्ज पर पारा शिक्षकों का समायोजन, टेट पास शिक्षकों का समायोजन करने व समय पर टेट परीक्षा आयेजित नहीं होने को गंभीरता से लेते हुये सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की गयी.
बैठक में मुख्य रूप से जाबिर आलम, भेला सिंह, रतन कुमार, देव कुमार, घनश्याम कायम, सुखलाल सुंडी, सनातन सुंडी, मरकांडे कांडेयांग, मीना बिरूवा, जयमनी वासिंह, सतारी होनहागा, कुंवर सिंह बेसरा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




