ट्रेन की चपेट में आने से युवक जख्मी, रेफर

चाईबासा : डिलियामार्चा के समीप ट्रेन लाइन पार करने के दौरान खप्परसाई निवासी सूरज मिंज(24) ट्रेन की चपेट में आने से जख्मी हो गया. घटना सुबह 10 बजे की बतायी जा रही है. ट्रेन के झटके से उसकी बांयीं कलाई फ्रैक्चर हो गयी. सिर और चेहरे में भी जख्म लगे थे. दुकानदारों ने युवक को […]
चाईबासा : डिलियामार्चा के समीप ट्रेन लाइन पार करने के दौरान खप्परसाई निवासी सूरज मिंज(24) ट्रेन की चपेट में आने से जख्मी हो गया. घटना सुबह 10 बजे की बतायी जा रही है. ट्रेन के झटके से उसकी बांयीं कलाई फ्रैक्चर हो गयी. सिर और चेहरे में भी जख्म लगे थे. दुकानदारों ने युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया.
परिजनों के अनुसार सूरज की दिमागी हालत ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है. मारपीट में गंभीर वृद्धा जमशेदपुर रेफर ग्वालापट्टी में हुए मारपीट के मामले में बुरी तरह से घायल लीलावती की हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिये जमशेदपुर रेफर कर दिया है. जबकि घायल नरेश का चाईबासा में इलाज चल रहा है. इस मामले में अभी तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




