छुट्टी नहीं मिलने पर सौ राउंड फायरिंग

Published at :29 Dec 2015 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
छुट्टी नहीं मिलने पर सौ राउंड फायरिंग

चाईबासा : चाईबासा पुलिस लाइन में सोमवार की रात नौ बजे हवलदार जेपी पाठक ने अपने इंसास रायफल से 100 राउंड हवाई फायरिंग कर दी. रात में अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से चाईबासा पुलिस लाइन एिरया में हड़कंप मच गया. हवलदार की इस हरकत को देख कोई सिपाही बैरक से निकलने की हिम्मत नहीं कर […]

विज्ञापन

चाईबासा : चाईबासा पुलिस लाइन में सोमवार की रात नौ बजे हवलदार जेपी पाठक ने अपने इंसास रायफल से 100 राउंड हवाई फायरिंग कर दी. रात में अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से चाईबासा पुलिस लाइन एिरया में हड़कंप मच गया. हवलदार की इस हरकत को देख कोई सिपाही बैरक से निकलने की हिम्मत नहीं कर सका. पुलिस लाइन परिसर में अंधाधुंध फायरिंग करने के बाद वह लाइन गेट के बाहर चला आया.

बाहर एटीएम के पास खड़े लोगों को उसने धमका कर भगा दिया. इसके बाद उसने बाहर फायरिंग करनी शुरू कर दी. इस बीच वह बार-बार घर जाने के लिये छुट्टी नहीं मिलने की बात चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा था. कुछ देर बाद कुछ पुलिसकर्मी उसके पास आये और उसे शांत कराकर अंदर ले गये. बाहर और गेट के अंदर बड़ी संख्या में गोलियों के खोखे को जवानों ने एकत्रित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola