बाजार बंद कर िवरोध में उतरे दुकानदार

चाईबासा : टाउन हॉल के लिए अतिरिक्त जमीन अधिग्रहण कर मधु बाजार के गुदड़ी मार्केट से सब्जी िवक्रेताओं को हटाने का विरोध दर्ज कराते हुए दुकानदारों ने सोमवार को प्रदर्शन किया. िवरोध में सब्जी बाजार बंद रखा गया. इधर ठेकेदार ने सब्जी दुकानों के ढांचे को गिराने की कार्रवाई करते हुए चबूतरों को ढहा दिया. […]
चाईबासा : टाउन हॉल के लिए अतिरिक्त जमीन अधिग्रहण कर मधु बाजार के गुदड़ी मार्केट से सब्जी िवक्रेताओं को हटाने का विरोध दर्ज कराते हुए दुकानदारों ने सोमवार को प्रदर्शन किया. िवरोध में सब्जी बाजार बंद रखा गया. इधर ठेकेदार ने सब्जी दुकानों के ढांचे को गिराने की कार्रवाई करते हुए चबूतरों को ढहा दिया.
इसके विरोध में संगठित दुकानदारों ने प्रदर्शन करते हुए नप के िखलाफ जमकर नारेबाजी की. सब्जी विक्रेता मधु बाजार में स्थान खाली करने के के निर्देश पर विरोध जता रहे थे. सब्जी विक्रताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें जो स्थान सब्जी मंडी लगाने के लिए दिया गया है नगर पर्षद उस पर भी कब्जा जमा रहा है. आरोप है कि टाउन हॉल स्वीकृत स्थल के परिसीमन क्षेत्र से बाहर बनाया जा रहा है. ऐसा कर प्रशासनिक आदेश की अवहेलना की जा रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




