सड़क किनारे खड़े ग्रामीण को कार ने रौंदा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2015 1:35 AM (IST)
विज्ञापन

मझगांव : मझगांव थाना अंतर्गत बलाडिया मुख्य मार्ग पर ताड़ापाई निवासी विजय सिरका को तेज गति से आ रही कार ने रौंद डाला. ताड़ापाई गांव के समीप तालाब के पास फोर्ड कार के चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे खड़े विजय को चपेट में ले लिया, उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. […]
विज्ञापन
मझगांव : मझगांव थाना अंतर्गत बलाडिया मुख्य मार्ग पर ताड़ापाई निवासी विजय सिरका को तेज गति से आ रही कार ने रौंद डाला. ताड़ापाई गांव के समीप तालाब के पास फोर्ड कार के चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे खड़े विजय को चपेट में ले लिया, उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. कार (जेएच 05 एएन 5673) चक्रधरपुर से चित्रोपोसी ओड़िशा जा रही थी.
ग्रामीणों ने बताया कि वाहन काफी तेजी से बांलडिया कि ओर से आ रही थी. हादसे के बाद ग्रामीण उसी वाहन से विजय को मंझगांव सामुदायिक केंद्र लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वाहन मालिक तुषार कांत गिरी ने मृतक की पत्नी मितो सिरका से समझौता करने की गुहार लगायी. फिर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर वाहन चालक और वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया. शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




