विवाद से निबटने की बतायी रणनीति

Published at :15 Dec 2015 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
विवाद से निबटने की बतायी रणनीति

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में सोमवार को आरओ व एआरओ को पंचायत चुनाव में पड़े वोटों की गिनती के लिए प्रशिक्षण दिया गया. मास्टर ट्रेनरों ने मतगणना के दिन 19 दिसंबर को मतगणना हॉल में होने वाली तमाम प्रक्रियाओं को बताया. आगे ये मास्टर ट्रेनर अपने-अपने अधिनस्थ मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे. मतपत्रों के अवैध […]

विज्ञापन
चाईबासा : समाहरणालय सभागार में सोमवार को आरओ व एआरओ को पंचायत चुनाव में पड़े वोटों की गिनती के लिए प्रशिक्षण दिया गया. मास्टर ट्रेनरों ने मतगणना के दिन 19 दिसंबर को मतगणना हॉल में होने वाली तमाम प्रक्रियाओं को बताया. आगे ये मास्टर ट्रेनर अपने-अपने अधिनस्थ मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे. मतपत्रों के अवैध या वैध करार दिये जाने की तमाम परिस्थितियों पर गंभीरता से विचार किया गया. बताया गया कि विवाद इसी स्थिति में हो सकता है. इसके लिए मतगणनाकर्मी, आरओ व एआरओ को पूरी तरह से तैयार रहना होगा. मौके पर डीडीसी अनिल कुमार राय, डीइओ रजनीकांत वर्मा, डीपीआरओ, सुषमा नीलम सोरेन आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola