विवाहिता के साथ दुष्कर्म

Published at :13 Dec 2015 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता के साथ दुष्कर्म

झींकपानी : टोंटो थाना के रेंगड़ाहातु निवासी सिन कोड़ा के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी है. शुक्रवार को दर्ज करायी प्राथमिकी में पीडि़ता ने बताया है कि 27 नवंबर की रात लगभग 11:30 बजे वह आरोपी उसके घर आ धमका. वह अपनी सात साल की बच्ची के साथ घर में सो […]

विज्ञापन
झींकपानी : टोंटो थाना के रेंगड़ाहातु निवासी सिन कोड़ा के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी है. शुक्रवार को दर्ज करायी प्राथमिकी में पीडि़ता ने बताया है कि 27 नवंबर की रात लगभग 11:30 बजे वह आरोपी उसके घर आ धमका. वह अपनी सात साल की बच्ची के साथ घर में सो रही थी.
आरोपी ने रात में ही उसने साथ जबरदस्ती की. पुलिस को सूचना देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. घर से भागते आरोपी का मोबाइल व साइकिल उसके घर में ही छूट गया. इस बीच चुनाव का माहौल होने और डर के कारण वह प्राथमिकी दर्ज नहीं करा रही थी. शुक्रवार को महिला अपने पति के साथ थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola