सोनुवा में 65 व गुदड़ी में 55% मतदान

Published at :13 Dec 2015 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
सोनुवा में 65 व गुदड़ी में 55% मतदान

सोनुवा : त्रिस्तरीय पंचायत 2015 में पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में शनिवार को रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ है. नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार की घोषणा को दरकिनार करते हुए भारी संख्या में लोग बूथों में पहुंचे और मतदान किया. सोनुवा प्रखंड में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं अति नक्सल प्रभावित गुदड़ी प्रखंड […]

विज्ञापन
सोनुवा : त्रिस्तरीय पंचायत 2015 में पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में शनिवार को रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ है. नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार की घोषणा को दरकिनार करते हुए भारी संख्या में लोग बूथों में पहुंचे और मतदान किया. सोनुवा प्रखंड में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ.
वहीं अति नक्सल प्रभावित गुदड़ी प्रखंड में भी इस बार 55 प्रतिशत मतदान हुआ. बताया जाता है कि सोनुवा व गुदड़ी प्रखंड में इससे पहले इतना अधिक मतदान कभी नहीं हुआ था. बिना किसी जान माल के नुकसान के इतना अधिक मतदान के प्रतिशत देख जिला प्रशासन में खुशी का माहौल है. चक्रधरपुर के एक बूथ में पूर्नमतदान का जायजा लेने के बाद डीसी अबुबकर सिद्दीख पी व एसपी माइकल राज एस सोनुवा पहुंचे थे.
यहां सोनुवा थाना स्थित कंट्रोल रूम से अधिकारी मतदान की स्थिति की जानकारी ले रहे थे. डीसी, एसपी के अलावे डीडीसी अनिल कुमार राय, एलआरडीसी, डीआरडीए निदेशक गणेश कुमार, एसडीओ नंदकिशोर गुप्ता, बीडीओ प्रवेश कुमार साव, थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह आदि अधिकारी मतदान को लेकर सजग रहे. डीसी व एसपी सोनुवा आने के क्रम में दिग्गीलोटा, राघोई, आसनतलिया, गोलमुंडा आदि बूथ केन्द्रो में चले रहे मतदान की जानकारी लिये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola