आठ साल की मासूम की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Dec 2015 1:42 AM (IST)
विज्ञापन

मझगांव. तालाब में मिला बच्ची का शव, दुष्कर्म की आशंका जतायी मझगांव : बाधोबीन पंचायत के देवधर गांव निवासी सुखमारो हेंब्रम (8) का शव शुक्रवार की सुबह गांव के पास स्थित टुंगरी हुड़ी तालाब के पास से बरामद हुआ. बच्ची गुरुवार की सुबह नौ बजे खाना खाने के बाद खेलने निकली था. शाम तक नहीं […]
विज्ञापन
मझगांव. तालाब में मिला बच्ची का शव, दुष्कर्म की आशंका जतायी
मझगांव : बाधोबीन पंचायत के देवधर गांव निवासी सुखमारो हेंब्रम (8) का शव शुक्रवार की सुबह गांव के पास स्थित टुंगरी हुड़ी तालाब के पास से बरामद हुआ. बच्ची गुरुवार की सुबह नौ बजे खाना खाने के बाद खेलने निकली था. शाम तक नहीं लौटने पर घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की.
गुरुवार को सुखमारो का कोई पता नहीं चल पाया था. शुक्रवार की सुबह उसका शव ग्रामीणों ने टुंगरी हुड़ी तालाब के किनारे से बरामद किया. परिवार वालों के साथ-साथ ग्रामीणों ने बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने का संदेह व्यक्त किया है.
ग्रामीणों ने गांव के एक 16 वर्षीय युवक पर शक जताया है. घटना की सूचना पाने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये चाईबासा भेज दिया था. साथ ही आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहीं है. घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




