निजी खर्च पर हो रही सफाई

चाईबासा : चाईबासा की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रशासनिक दावा भी धरा का धरा रह गया. व्यवस्था से परेशान वार्ड 14 की पार्षद सविता देवी ने दीवाली व छठ को देखते हुए निजी खर्च पर इलाके की सफाई का बीड़ा उठाया है. इसके तहत गुरुवार को नीमडीह न्यू कॉलोनी, संतोषी मंदिर, पीएचडी कैंपस […]
चाईबासा : चाईबासा की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रशासनिक दावा भी धरा का धरा रह गया. व्यवस्था से परेशान वार्ड 14 की पार्षद सविता देवी ने दीवाली व छठ को देखते हुए निजी खर्च पर इलाके की सफाई का बीड़ा उठाया है.
इसके तहत गुरुवार को नीमडीह न्यू कॉलोनी, संतोषी मंदिर, पीएचडी कैंपस आदि जगहों में जमा कचरा हटाया गया. पति संतोष गुप्ता के साथ स्वयं पार्षद ने अपनी निगरानी में विभिन्न स्थानों की सफाई सुनिश्चित करायी.
स्ट्रीट लाइट भी जलेंगे
सफाई के साथ–साथ अपने वार्ड में प्रकाश व्यवस्था के लिये उन्होंने 25 बल्व उपलब्ध कराया है जिसे विभिन्न स्ट्रीट लाइट पोस्ट में लगाया गया है. काफी समय से विभिन्न स्ट्रीट लाइट पोस्ट के बल्व फ्यूज थे. इसके कारण वार्ड के गली व सड़कों पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




