विकास कार्य में अव्वल पंचायत को मिलेंगे 20 लाख रुपये

Published at :31 Oct 2013 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
विकास कार्य में अव्वल पंचायत को मिलेंगे 20 लाख रुपये

खुंटपानी में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने की घोषणा चाईबासा : खुंटपानी प्रखंड के जो पंचायत विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सबसे ऊपर रहेंगे उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री सह क्षेत्रीय विधायक अर्जुन मुंडा अपने विधायक फंड से 20 लाख रुपये देंगे. दो नबंर पर आने वाले पंचायत को 15 लाख तथा तीसरे नंबर पर रहने वाले […]

विज्ञापन

खुंटपानी में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने की घोषणा

चाईबासा : खुंटपानी प्रखंड के जो पंचायत विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सबसे ऊपर रहेंगे उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री सह क्षेत्रीय विधायक अर्जुन मुंडा अपने विधायक फंड से 20 लाख रुपये देंगे. दो नबंर पर आने वाले पंचायत को 15 लाख तथा तीसरे नंबर पर रहने वाले पंचायत को 10 लाख रुपये मिलेंगे.

यह राशि उस पंचायत में आधारभूत विकास पर खर्च होगी. इसकी घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को खूंटपानी में की. वे इंदिरा आवास एवं स्वयं सहायता समूह कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि खुंटपानी प्रखंड में स्वयं सहायता समूह काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं. लेकिन, बदलाव की यह प्रक्रिया क्षणिक नहीं होकर दूरगामी होनी चाहिए.

जागृति का यह दौर बना रहेगा तो गांव वाले बैंक को पूंजी देंगे. उन्होंने शिक्षित होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील युवाओं से की. कहा इससे विकास की गति तेज होगी. कार्यक्रम को प्रखंड प्रमुख सानगी बानरा, जिप सदस्य सुशीला पुरती, एनआरएलएम डीपीओ, खूंटपानी बीडीओ, सीओ ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola