10 हजार रुपये घूस लेते क्लर्क गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jul 2015 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

मनोहरपुर/चिरिया : आनंदपुर प्रखंड कार्यालय के क्लर्क तपन कुमार साहू को निगरानी की टीम ने शनिवार को मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक चाय की दुकान पर आनंदपुर के मोरंग निवासी बालेश्वर नायक से 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया. यह घटना देर शाम लगभग 5.30 बजे की है. निगरानी टीम का […]
विज्ञापन
मनोहरपुर/चिरिया : आनंदपुर प्रखंड कार्यालय के क्लर्क तपन कुमार साहू को निगरानी की टीम ने शनिवार को मनोहरपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक चाय की दुकान पर आनंदपुर के मोरंग निवासी बालेश्वर नायक से 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया. यह घटना देर शाम लगभग 5.30 बजे की है.
निगरानी टीम का नेतृत्व डीएसपी सकलदेव राम कर रहे थे. क्लर्क तपन कुमार साहू को गिरफ्तार कर निगरानी टीम रांची ले गयी है.
क्या है मामला : पंचायत समिति सदस्य के फंड से मोरंग के मुख्य पथ से अनिल कंडायबुरु के घर तक 200 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण लाभुक समिति द्वारा किया जा रहा था. कार्य प्रगति के दौरान लाभुक समिति को पहला चेक 50 हजार का निर्गत हुआ. लाभुक समिति को दूसरा चेक डेढ़ लाख का निर्गत हुआ.
दूसरे चेक डेढ़ लाख रुपये निर्गत के एवज में लिपिक ने लाभुक समिति से 10 हजार रुपये की मांग की थी. इसकी शिकायत लाभुक ने 23 जुलाई को चाईबासा स्थित निगरानी विभाग से की थी. शनिवार को निगरानी की टीम द्वारा बिछाये गये जाल के दौरान लाभुक बालेश्वर 10 हजार रुपये (एक हजार के 10 नोट) को सब्जी बाजार स्थित एक चाय दुकान के समीप उक्त क्लर्क को दे रहा था. क्लर्क तपन ने उक्त पैसे को लाभुक से लेकर अपने पास रख भी लिया था.
इसी दौरान निगरानी की टीम मौके पर पहुंची और उसे धर दबोचा.
केमिकल लगे थे एक हजार के 10 नोटों पर : लिपिक को निगरानी पकड़कर मनोहरपुर थाने लायी, जहां लिपिक द्वारा लिये गये 10 हजार के 10 नोटों में निगरानी द्वारा लगाये गये केमिकल के हाथों का सत्यापन कराया गया. लिपिक के हाथ में पानी डालते ही हाथ का रंग गुलाबी हो गया. मालूम रहे कि लिपिक द्वारा लाभुक समिति से कुल 50 हजार रुपये पूरी योजना के एवज में घूस के रूप में मांग की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




