सांप काटने से मामा व भांजी की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jul 2015 8:58 AM (IST)
विज्ञापन

जैंतगढ़ : जैंतगढ़ पंचायत के बांसकाटा गांव में विषैले सांप के काटने से मामा-भांजी की मौत हो गयी. घटना मंगलवार रात 11 बजे की है. जानकारी के अनुसार राजेश देवगम (22) अपने घर के बरामदे में सोया हुआ था. उसकी भांजी सुलोचना मुंडा भी अपने मां के साथ कमरे के अंदर सोई थी. रात 11 […]
विज्ञापन
जैंतगढ़ : जैंतगढ़ पंचायत के बांसकाटा गांव में विषैले सांप के काटने से मामा-भांजी की मौत हो गयी. घटना मंगलवार रात 11 बजे की है. जानकारी के अनुसार राजेश देवगम (22) अपने घर के बरामदे में सोया हुआ था. उसकी भांजी सुलोचना मुंडा भी अपने मां के साथ कमरे के अंदर सोई थी.
रात 11 बजे के करीब सांप कमरे के कोने से निकल कर पहले बच्ची के कान में काटा फिर बरामदे में सोये राजेश के गाल में काटा. अज्ञानता व लापरवाही से राजेश और उसकी बहन ने इसे हल्के में लिया, पर देर रात दोनों की हालत बिगड़ती गयी. सुबह छह बजे गांव वालों के सहयोग से दोनों को चंपुआ अस्पताल ले जाया गया, काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




