नकटी में ताला तोड़कर सामान व जेवर उड़ाये

Published at :23 Jul 2015 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
नकटी में ताला तोड़कर सामान व जेवर उड़ाये

बंदगांव : कराइकेला थाना के नकटी गांव में मंगलवार की रात चोरों ने ताला तोड़ कर सामान व जेवर उड़ा लिया है. जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को स्व जगमोहन नायक की पत्नी बुयमा नायकीन अपने पुत्र को विद्यालय में नामांकन कराने चाईबासा गयी थी. जब देर शाम हो गयी तो बुयमा नायकीन चाईबासा रुक […]

विज्ञापन
बंदगांव : कराइकेला थाना के नकटी गांव में मंगलवार की रात चोरों ने ताला तोड़ कर सामान व जेवर उड़ा लिया है. जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को स्व जगमोहन नायक की पत्नी बुयमा नायकीन अपने पुत्र को विद्यालय में नामांकन कराने चाईबासा गयी थी.
जब देर शाम हो गयी तो बुयमा नायकीन चाईबासा रुक गयी. उसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने लाखों रुपये के कीमती सामान तथा जेवर उड़ा लिया. सुबह गांव वालों ने घर का ताला टूटा देख कर मुखिया मिथुन गागराई को खबर की. जिसके बाद मुखिया श्री गागराई ने कराइकेला थाना को सूचित किया.
पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है. समाचार लिखे जाने तक चोर का पता नहीं चल पाया था तथा बुयमा नायकीन भी घर नहीं लौटी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola