टाटा एलेप्पी एक्सप्रेस में हॉकरों के बीच मारपीट, एक घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2015 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : अप टाटा एलेप्पी एक्सप्रेस में सोमवार करीब 5:30 बजे हॉकरों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें चक्रधरपुर गार्ड बैरेक निवासी उमेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. इस संदर्भ में राज्य की रेल पुलिस चक्रधरपुर में मनोहरपुर के डब्बू पांडेय, लक्षको पांडे और टिंकू पांडेय के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : अप टाटा एलेप्पी एक्सप्रेस में सोमवार करीब 5:30 बजे हॉकरों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें चक्रधरपुर गार्ड बैरेक निवासी उमेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. इस संदर्भ में राज्य की रेल पुलिस चक्रधरपुर में मनोहरपुर के डब्बू पांडेय, लक्षको पांडे और टिंकू पांडेय के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है.
श्री यादव ने बताया कि सोनुवा के बाद कोच के अंदर सामान बेचने को लेकर बकझक हुई थी. इतने में डब्बू पांडेय, लछको पांडेय और टिंकू पांडेय ने मिलकर मारपीट करना शुरू कर दिया.गोइलकेरा में ट्रेन रूकने के बाद मैं इनसे बचकर भाग रहा था.तभी इन्होंने पत्थर से हमला कर दिया. जिससे सिर और चेहरे में गभीर चोटे आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




