वज्रपात से बच्ची समेत दो की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jul 2015 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

पटमदा : बोड़ाम थाना क्षेत्र में लायलम पंचायत के बोंडडीह गांव में वज्रपात से एक बच्ची की मौत हो गयी है. वहीं चक्रधरपुर में एक 22 वर्षीय युवती की मौत हो गयी. दूसरी ओर चांडिल के ईचागढ़ में वज्रपात से चार लोग घायल होगये. जानकारी के अनुसार बोंडडीह गांव के शंकर की पुत्री घर के […]
विज्ञापन
पटमदा : बोड़ाम थाना क्षेत्र में लायलम पंचायत के बोंडडीह गांव में वज्रपात से एक बच्ची की मौत हो गयी है. वहीं चक्रधरपुर में एक 22 वर्षीय युवती की मौत हो गयी. दूसरी ओर चांडिल के ईचागढ़ में वज्रपात से चार लोग घायल होगये. जानकारी के अनुसार बोंडडीह गांव के शंकर की पुत्री घर के पास खेल रही थी. इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गयी.
बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दूसरी ओर पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित रूंगसाई में व्रजपात से भाई-बहन महादेवी टोप्पो (22) व राहुल टोप्पो (8) घायल हो गये. बाद में बहन महादेवी की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




