कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jul 2015 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : एसपी डॉ माइकल एस राज ने रविवार को सदर थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना में चल रहे कार्यो की जानकारी ली. अधूरे कार्य के पूर्ण नहीं हो पाने की भी जानकारी ली. उन्होंने दर्ज मामले को भी देखा. मौके पर उन्होंने थाना के सभी कर्मचारियों से कार्य सही से करने […]
विज्ञापन
चाईबासा : एसपी डॉ माइकल एस राज ने रविवार को सदर थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना में चल रहे कार्यो की जानकारी ली. अधूरे कार्य के पूर्ण नहीं हो पाने की भी जानकारी ली.
उन्होंने दर्ज मामले को भी देखा. मौके पर उन्होंने थाना के सभी कर्मचारियों से कार्य सही से करने की सलाह दी. थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह से दर्ज मामलों के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा जिन मामलों पर गिरफ्तारी नहीं हुई है उसका कारण भी पूछा तथा कार्य में तेजी लाने की बात कहीं. इस दौरान मुख्य रूप से इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह समेत अन्य थाना के कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




