अवैध वसूली को लेकर भिड़े दो पुलिसकर्मी!

Published at :01 Jul 2015 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध वसूली को लेकर भिड़े दो पुलिसकर्मी!

चाईबासा : पुलिस के दो जवान मंगलवार की सुबह 11.30 बजे चाईबासा बस स्टैंड में भिड़ गये. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूसों की बरसात कर दी. पुलिस जवानों के बीच मारपीट को देख मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये. हालांकि वहां तैनात दूसरे जवानों ने बीच-बचाव कर […]

विज्ञापन
चाईबासा : पुलिस के दो जवान मंगलवार की सुबह 11.30 बजे चाईबासा बस स्टैंड में भिड़ गये. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूसों की बरसात कर दी. पुलिस जवानों के बीच मारपीट को देख मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये. हालांकि वहां तैनात दूसरे जवानों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को मंगलहाट लगने के कारण सड़क पर काफी भीड़ थी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंगलवार के अलावा दूसरे दिन भी यहां जवानों की तैनाती की जाती है.
यहां तैनात पुलिस के जवान भीड़ को नियंत्रित करने की जगहदूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को यातायात के नियमों में उलझाकर वूसली करते है. इनका शिकार अधिकतर बाइक पर तीन सवारी लेकर चलने वाले होते है. पैसा उगाही के लिए जवानों में ही एक स्वयंभू दरोगा का बना जाता है. जबकि अन्य जवान लोगों को पकड़कर उनके सामने पेश करते है. इस तरह वसूली का काम आरक्षी आपसी मिलीभगत से करते है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola