आधार बनाने के लिए 100 रुपये ले रही है एजेंसी!

Published at :30 Jun 2015 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
आधार बनाने के लिए 100 रुपये ले रही है एजेंसी!

चक्रधरपुर : सोनुवा रोड स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में कॉमन सर्विस सेंटर रांची (सीएससी) द्वारा एक सौ रुपये लेकर आधार कार्ड बनाया जा रहा है. जबकि सरकारी नियम के अनुसार आधार कार्ड बनाने में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगता है. परंतु आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से 100-100 रूपये ले रही […]

विज्ञापन
चक्रधरपुर : सोनुवा रोड स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में कॉमन सर्विस सेंटर रांची (सीएससी) द्वारा एक सौ रुपये लेकर आधार कार्ड बनाया जा रहा है. जबकि सरकारी नियम के अनुसार आधार कार्ड बनाने में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगता है.
परंतु आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से 100-100 रूपये ले रही है. आधार कार्ड बनाने आये लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रेनियर खलको से मुलाकात कर आधार कार्ड बनाने में हो रही समस्या से अवगत कराया.
इस क्रम में बीडीओ श्री खलको ने कहा कि आधार कार्ड एजेंसी को नि:शुल्क बनाना है. कार्ड बनाने में किसी प्रकार की राशि नहीं लगेगी.आधार कार्ड बनाने आये लोगों को मानदेय के तहत 100 रुपये सरकार द्वारा प्राप्त होगा. आधार कार्ड बनाने में रुपये लेने की शिकायत मिलने पर जांच कर एजेंसी पर कानूनी कारवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola