शिक्षक नेता सम्मेलन में भाग लेने तमिलनाडु रवाना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2015 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ (एआइपीटीएफ) का दो दिवसीय सम्मेलन तमिलनाडु के रामेश्वरम में चार व पांच जुलाई को होना है. सम्मेलन में शामिल होने के लिए झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र व महिला नेटवर्क की चेयरपर्सन शशिकला पूर्ति समेत अन्य तमिलनाडु रवाना हुए. सभी सोमवार को […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ (एआइपीटीएफ) का दो दिवसीय सम्मेलन तमिलनाडु के रामेश्वरम में चार व पांच जुलाई को होना है. सम्मेलन में शामिल होने के लिए झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र व महिला नेटवर्क की चेयरपर्सन शशिकला पूर्ति समेत अन्य तमिलनाडु रवाना हुए. सभी सोमवार को टाटा-एलेप्पी एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुए.
उक्त दो दिवसीय सम्मेलन में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव एवं काउंसिलरों की बैठक होगी. साथ ही महिला नेटवर्क के तहत महिला शिक्षिका को संघ से जोड़ने पर एक कार्यशाला का आयोजन होगा. सम्मेलन में पूरे देश के संघीय पदाधिकारी कांउसिलर हिस्सा लेंगे. झारखंड से 10 काउंसिलर का समूह तमिलनाडु जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




