कुदाहातु : कुमारडुंगी पुलिस ने चलाया बालू तस्करों के खिलाफ अभियान

Published at :29 Jun 2015 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
कुदाहातु : कुमारडुंगी पुलिस ने चलाया बालू तस्करों के खिलाफ अभियान

चाईबासा : कुमारडुंगी पुलिस ने शनिवार को बालू तस्करों के खिलाफ अभियान चला कर चार लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लक्ष्मण पूर्ति (बरकीमारा), कुष्णा गोप (बड़बील), मधु सिरका (दुबिल) व सोना राम गागराई (शेडबिंजा) ट्रैक्टर के चालक हैं. पुलिस ने 400 घन फूट बालू के साथ चार ट्रैक्टर को जब्त किया है. इसमें से तीन […]

विज्ञापन
चाईबासा : कुमारडुंगी पुलिस ने शनिवार को बालू तस्करों के खिलाफ अभियान चला कर चार लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लक्ष्मण पूर्ति (बरकीमारा), कुष्णा गोप (बड़बील), मधु सिरका (दुबिल) व सोना राम गागराई (शेडबिंजा) ट्रैक्टर के चालक हैं.
पुलिस ने 400 घन फूट बालू के साथ चार ट्रैक्टर को जब्त किया है. इसमें से तीन नया ट्रैक्टर व एक पुराना है. रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपी को कोर्ट में पेश किया. जमानत नहीं मिलने के कारण उन्हें जेल भेज दिया गया.
पुलिस इस मामले में चारों ट्रैक्टरों के मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा. पुलिस ने बताया कि तीन ट्रैक्टर जहां कुमारडुंगी से मंझारी जाने वाली सड़क के कुदाहातु नदी से बालू लाते समय पकाड़े गये, वहीं एक ट्रैक्टर को शेड़बिंजा तालाब के पास से पकड़ा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola