मामले को दबाने का अनुरोध करते रहे प्रो अरुण मिश्र

Published at :26 Jun 2015 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
मामले को दबाने का अनुरोध करते रहे प्रो अरुण मिश्र

घाटशिला : घाटशिला के होटल ओएसिस में मानव विज्ञान स्नातक पार्ट थ्री ऑनर्स और सामान्य की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करते कोल्हान विवि के पीजी हेड प्रो अरुण कुमार मिश्र आदिवासी छात्र संघ के सदस्यों के सकपका गये. उन्होंने अंक बढ़ाने के नाम पर पैसे लेने के आरोप को खारिज किया, मगर होटल में पुस्तिका […]

विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला के होटल ओएसिस में मानव विज्ञान स्नातक पार्ट थ्री ऑनर्स और सामान्य की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करते कोल्हान विवि के पीजी हेड प्रो अरुण कुमार मिश्र आदिवासी छात्र संघ के सदस्यों के सकपका गये.
उन्होंने अंक बढ़ाने के नाम पर पैसे लेने के आरोप को खारिज किया, मगर होटल में पुस्तिका की जांच के सवाल पर चुप रहे. प्रो मिश्र छात्र संघ के सदस्यों के समक्ष गिड़गिड़ाते रहे. बात को आगे नहीं बढ़ाने की गुहार लगाते रहे.
बाबू, बेटा और भइया कहते रहे. बात नहीं बनी, तो इतना तक कहा कि मामला आगे बढ़ेगा, तो परीक्षा रद्द हो सकती है. संघ के सदस्यों ने उन्होंने यह भी कहा कि अखबार में समाचार नहीं छपवायें. आप लोग मना करें, मगर संघ के सदस्यों ने उनकी एक नहीं सुनी. इसी बीच कॉलेज के कई कर्मी आ पहुंचे.
टाटा कॉलेज ने जारी की दूसरी मेरिट लिस्ट
चाईबासा : टाटा कॉलेज ने स्नातक पार्ट वन की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. इतिहास, हिंदी, जुलॉजी भौतिक, राजनीतिक विज्ञान व फिजिक्स में ऑनर्स के लिए यह सूची जारी की गयी है.
इस विषय की यह पहली मेरिट लिस्ट है इससे पूर्व भूगोल व गणित विषय की मेरिट लिस्ट जारी की गयी थी. जबकि भूगोल व गणित की दूसरी मेरिट लिस्ट नहीं जारी की गयी है. इतिहास की मेरिट लिस्ट में लगभग 120 विद्यार्थी शामिल है. जबकि अन्य विषयों में लगभग 50 विद्यार्थियों को मेरिट लिस्ट में रखा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola