आनंद कसेरा उपाध्यक्ष निर्वाचित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jun 2015 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर नगर पर्षद : नगर अध्यक्ष व निर्वाचित पार्षदों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर पर्षद का उपाध्यक्ष वार्ड 4 के पार्षद आनंद कसेरा चुने गये. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वार्ड एक के पार्षद दिनेश कुमार जेना को 15 मतों से पराजित कर दिया. तीसरे स्थान पर वार्ड सात के […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर नगर पर्षद : नगर अध्यक्ष व निर्वाचित पार्षदों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर पर्षद का उपाध्यक्ष वार्ड 4 के पार्षद आनंद कसेरा चुने गये. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वार्ड एक के पार्षद दिनेश कुमार जेना को 15 मतों से पराजित कर दिया.
तीसरे स्थान पर वार्ड सात के पार्षद सरोज कसेरा रहे. गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में उपाध्यक्ष चयन के लिए पार्षदों की चुनावी बैठक हुई. निर्वाची पदाधिकारी सह एडीसी अजीत शंकर ने चुनाव का संचालन किया. उपाध्यक्ष पद के लिए आनंद कसेरा, दिनेश कुमार जेना व सरोज कसेरा ने नामांकन पत्र दाखिल किया.
दिनेश जेना के प्रस्तावक वार्ड-2 की पार्षद प्रीति होरो व समर्थक वार्ड-6 की पार्षद शाहीन परवीन बनी. सरोज कसेरा के प्रस्तावक वार्ड 11 के पार्षद निकु सिंह व समर्थक वार्ड 15 के पार्षद लालजी प्रसाद बने. इसी तरह आनंद कसेरा के प्रस्तावक वार्ड-17 के पार्षद विनय कुमार बर्मन व समर्थक वार्ड-8 के पार्षद उपेंद्र रजक बने. इसके बाद बारी बारी से सभी 23 पार्षद जो इस चुनाव के मतदाता भी थे, ने गुप्त मतदान किया. निर्वाची पदाधिकारी ने मतदान की गोपनीयता को बनाये रखने के लिए रेंडमली मतपत्र का वितरण किया.
मतदान संपन्न होने के बाद मतों की गणना भी उसी स्थल पर की गया. सबसे अधिक मत आनंद कसेरा को 18, दिनेश कुमार जेना को 3 तथा सरोज कसेरा को 2 मत मिले. निर्वाची पदाधिकारी श्री शंकर ने आनंद को विजेता घोषित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया. उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद अध्यक्ष कृष्ण देव साह ने आनंद कसेरा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी.
जनता के लिए कार्य करूंगा : आनंद कसेरा
चक्रधरपुर. नव निर्वाचित चक्रधरपुर नगर पर्षद उपाध्यक्ष आनंद कसेरा ने कहा कि वार्ड पार्षदों ने जिस उम्मीद के साथ मुङो उपाध्यक्ष चुना है. उसमें मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा. अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों की सहयोग से मैं जनता की सेवा करूंगा. जनता ने वार्ड पार्षद व उपाध्यक्ष बना कर स्वतंत्र रूप से सेवा करने का एक मौका दिया है.
केडी साह ने दिया योगदान
नव निर्वाचित नगर पर्षद अध्यक्ष कृष्ण देव साह ने शपथ लेने के बाद अपने कार्यालय में योगदान दिया.नगर पर्षद कार्यालय परिसर में बने नये नगर पर्षद अध्यक्ष कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम ने श्री साह को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. इसके बाद तमाम कर्मचारियों ने बारी बारी श्री साह का स्वागत किया. इस क्रम में श्री साह ने कहा कि आज से जनहित का कार्य युद्ध स्तर पर होगा. सभी वार्ड पार्षद व उपाध्यक्ष को साथ लेकर शहर में ऐतिहासिक कार्य करूंगा. मौके पर अजय साह, विजय साह व नगर पर्षद के कर्मचारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




