महिलाओं के दो गुटों में मारपीट, तीन घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jun 2015 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना अंतर्गत गुचूडीह गांव में गुरुवार की दोपहर नदी तट पर महिलाओं के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में तीन महिलाएं घायल हो गयी. जिन्हें स्थानीय लोगों ने मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में दाखिल कराया है. यहां प्रारंभिक इलाज के बाद गंभीर रुप से घायल एक महिला को […]
विज्ञापन
मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना अंतर्गत गुचूडीह गांव में गुरुवार की दोपहर नदी तट पर महिलाओं के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में तीन महिलाएं घायल हो गयी. जिन्हें स्थानीय लोगों ने मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में दाखिल कराया है.
यहां प्रारंभिक इलाज के बाद गंभीर रुप से घायल एक महिला को राउरकेला रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार ममता लोहार(22) अपनी भाभी के साथ नदी में नहाने गयी थी. यहां सुमित्र व गुरुवारी समेत अन्य महिलाओं के गुट के साथ ममता व उसकी भाभी की कहासुनी होने लगी.कहासुनी धीरे-धीरे मारपीट तक पहुंच गया.
दोनों गुटों की ओर से जमकर मारपीट की गयी. मारपीट में ममता लोहार समेत उसकी भाभी एवं गुरुवारी को गंभीर चोट लगी है. इस बावत मनोहरपुर पुलिस ने एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




