ePaper

लॉकडाउन उल्लंघन मामले में पश्चिमी सिंहभूम में एक दिन में 45 लोगों की गिरफ्तारी

Updated at : 11 Apr 2020 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
लॉकडाउन उल्लंघन मामले में पश्चिमी सिंहभूम में एक दिन में 45 लोगों की गिरफ्तारी

A commuter walks on a deserted street during a day long lockdown amid growing concerns of coronavirus, in New Delhi, India, Sunday, March 22, 2020. India is observing a 14-hour "people's curfew" called by Prime Minister Narendra Modi in order to stem the rising coronavirus caseload in the country of 1.3 billion. For most people, the new coronavirus causes only mild or moderate symptoms. For some it can cause more severe illness. (AP Photo/Manish Swarup)

कोरोनावायरस से बचने लिए देश भर में संपूर्ण लॉकडाउन लागू है, जिसका पालन नहीं करने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है. पश्चिम सिंहभूम में एक दिन में ही 45 लोगों को लॉकडाउन उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने कहा कि कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में हमारी टीम दायित्वों का निर्वहन पूरे मानकों और एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स) के तहत कर रही है.

विज्ञापन

चाईबासा : कोरोनावायरस से बचने लिए देश भर में संपूर्ण लॉकडाउन लागू है, जिसका पालन नहीं करने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है. पश्चिम सिंहभूम में एक दिन में ही 45 लोगों को लॉकडाउन उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने कहा कि कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में हमारी टीम दायित्वों का निर्वहन पूरे मानकों और एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स) के तहत कर रही है.

Also Read: कोडरमा, हिंदपीढ़ी और हजारीबाग में कोरोना का मरीज मिलने के बाद बोकारो के कोविड19 हॉस्पिटल में हड़ताल

कोविड-19 स्पेशलिटी अस्पताल, चक्रधरपुर में किये गये मॉक ड्रिल के विषय में आरक्षी अधीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रशासन की भूमिका के संदर्भ में तैयारी की गयी. कोरोना पॉजिटिव मरीज का कोई भी मामला संज्ञान में आने पर कुछ बिंदुओं पर त्वरित सतर्कता की आवश्यकता है. जैसे कि कंट्रोल रूम का सक्रिय होना, मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री के विषय में पता लगाना, जहां से कोरोना का केस पॉजिटिव मिलता है वहां से 3 किलोमीटर के रेडियस में पूर्ण लॉकडाउन को लागू करना और डोर टू डोर जाकर संपूर्ण स्क्रीनिंग को क्रियान्वित करना.

इन सारी चीजों को लेकर एक मॉक ड्रिल किया गया है ताकि कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में जो हमारी टीम है वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरे मानकों और एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स) के तहत कर सके. एसपी ने कहा कि मॉक ड्रिल से मानसिक रूप से भी इस तरह की तैयारी पूरी होती है कि किसी भी तरह की आपातकालीन परिस्थिति में जिला सिविल और पुलिस प्रशासन समुचित प्रतिक्रिया दे सके और जिले को सुरक्षित रख सके और एक सुरक्षित वातावरण में लॉक डाउन को लागू कर सके.

जिले की सीमाओं पर बने हैं चेक नाका

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में छह जगह चेक नाका बनाये गये हैं. दो इंटर डिस्ट्रिक्ट हैं और ओड़िशा बॉर्डर के साथ जामदा, नोवामुंडी, जैंतगढ़ और जराइकेला में चार जगह चेक पोस्ट बनाये गये हैं. इसके अलावा भी अन्य क्षेत्रों में ग्राम समितियों के साथ भी लगातार संपर्क बना हुआ है. मुंडा और मानकी के साथ भी संपर्क है.

क्षेत्रफल के कारण पश्चिमी सिंहभूम की चुनौतियां अलग

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि झारखंड के क्षेत्रफल में पश्चिमी सिंहभूम सबसे बड़ा जिला है. यहां पर चार वन प्रमंडल क्षेत्र हैं, ऐसी स्थिति में जिले की चुनौतियां काफी अलग हैं. सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए वन विभाग के साथ, सीआरपीएफ के कमांडेंट के साथ समन्वय बना हुआ है. इसके अलावा मुंडा मानकी और पंचायत के जो परंपरागत तंत्र हैं उनके साथ भी सकारात्मक समन्वय बना हुआ है ताकि किसी भी तरह की कोई सूचना आती है तो स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल को क्रियान्वित करते हुए सारी चीजों को लागू किया जा सके.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola