जगन्नाथपुर में लापरवाही से कुपोषित बच्चे की मौत

Published at :29 Jul 2013 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
जगन्नाथपुर में लापरवाही से कुपोषित बच्चे की मौत

जगन्नाथपुर : कुपोषण केंद्र जगन्नाथपुर (एमटीसी) में एक कुपोषित बच्ची की मौत के बाद केंद्र पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया जा रहा है. बच्ची के परिवार एवं केंद्र के पदाधिकारी व नर्स की बात कहीं से भी मेल नहीं खा रही है. मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर प्रखंड के बेलपोसी गांव के गोला जेराई […]

विज्ञापन

जगन्नाथपुर : कुपोषण केंद्र जगन्नाथपुर (एमटीसी) में एक कुपोषित बच्ची की मौत के बाद केंद्र पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया जा रहा है. बच्ची के परिवार एवं केंद्र के पदाधिकारी नर्स की बात कहीं से भी मेल नहीं खा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर प्रखंड के बेलपोसी गांव के गोला जेराई की एक साल की पुत्री अनिता कुमारी अति कुपोषित थी. उसे केंद्र में 24 जुलाई को भरती कराया गया था. 28 जुलाई की सुबह उक्त कुपोषित बच्ची की मौत हो गयी है.

रेफर किया था : डॉ सुनील

इस संबंध में केंद्र के चिकित्सक सुनील कुमार चौधरी का कहना है कि बच्ची अति कुपोषित थी. बच्‍चा का ब्लड शूगर काफी बढ़ा हुआ था. 25 जुलाई को रेफर कर दिया गया था. अकेले मां रहने के कारण चाईबासा नहीं ले जा पायी. बच्ची की मां यहां इलाज करने की जिद करने लगी थी. बच्ची को अभिभावक के बिना बाहर भेजना उचित नहीं लगा.

लापरवाही से मौत : भाजपा

भाजपा नेता मुन्ना निषाद ने कहा कि डॉक्टर नर्स की बात मृत बच्ची की माता की बात से मेल नहीं खाती है. लापरवाही के कारण बच्ची की मौत हुई है. इस पर जांच की जानी चाहिए. मौत के बाद लीपापोती की जा रही है. साथ ही कागज में छेड़छाड़ का प्रयास किया जा रहा है. रेफर की तारीख 25 जुलाई को काट कर 27 जुलाई किया गया है, जबकि रेफर किया ही नहीं गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola