ePaper

बुरुगुलीकेरा नरसंहार : 12 आरोपी गिरफ्तार सभी को सोनुवा लाया गया, अब तक 15 धराये

Updated at : 25 Jan 2020 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
बुरुगुलीकेरा नरसंहार : 12 आरोपी गिरफ्तार सभी को सोनुवा लाया गया, अब तक 15 धराये

सोनुआ : बुरुगुलीकेरा नरसंहार मामले में गुदड़ी पुलिस ने अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें आठ नामजद व सात अन्य शामिल हैं. मामले को लेकर पुलिस ने बुधवार को तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया था. शुक्रवार को बारह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस शुक्रवार दोपहर […]

विज्ञापन
सोनुआ : बुरुगुलीकेरा नरसंहार मामले में गुदड़ी पुलिस ने अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें आठ नामजद व सात अन्य शामिल हैं. मामले को लेकर पुलिस ने बुधवार को तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया था. शुक्रवार को बारह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
सभी गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस शुक्रवार दोपहर मैक्स पिकअप वाहन में लोढ़ाई से सोनुआ लाया गया. हालांकि, आरोपियों को कहां रखा गया है, इस पर पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है. एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया, अब तक 15 आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. उन्होंने अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम पूछे जाने पर एसपी ने सुरक्षा कारणों व जांच प्रभावित होने का हवाला दिया.
मालूम हो कि बुरुगुलीकेरा नरसंहार मामले में गुदड़ी थाना में कांड संख्या 3/20 में मामला दर्ज किया गया है. पत्थलगड़ी समर्थकों के घरों में हुई तोड़फोड़ को लेकर कांड संख्या 4/20 में मामला दर्ज किया गया है.
19 जनवरी को कर दी गयी थी सात लोगों की हत्या
पश्चिमी सिंहभूम के बुरुगुलीकेरा गांव में 19 जनवरी को सात लोगों की हत्या कर दी गयी थी. करीब 19 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार को जंगल से सात लोगों के शव बरामद किये गये थे. यहां गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन भी पहुंचे थे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें न्याय व सुरक्षा का भरोसा दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola