रखवाले ही निकले चोर

Published at :01 Aug 2014 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
रखवाले ही निकले चोर

नोवामुंडी स्टेशन से रेलवे स्क्रैप चोरी करते पकड़ाये,चार चोरों की जमकर हुई धुनाई सुरक्षा एजेंसी एसआइएस के दो गार्ड भी शामिल, थूक चटाया नोवामुंडी : नोवामुंडी रेलवे स्टेशन के समीप रात्रि 12 बजे रेलवे का स्क्रैप चोरी करने की नीयत से पहुंचे चार युवकों की स्थानीय लोगों ने जम कर पिटाई की. लोगों ने चोरों […]

विज्ञापन

नोवामुंडी स्टेशन से रेलवे स्क्रैप चोरी करते पकड़ाये,चार चोरों की जमकर हुई धुनाई

सुरक्षा एजेंसी एसआइएस के दो गार्ड भी शामिल, थूक चटाया

नोवामुंडी : नोवामुंडी रेलवे स्टेशन के समीप रात्रि 12 बजे रेलवे का स्क्रैप चोरी करने की नीयत से पहुंचे चार युवकों की स्थानीय लोगों ने जम कर पिटाई की. लोगों ने चोरों के हाथ-पैर बांध दिये और उन्हें डांगुवापोसी रेल पुलिस के हवाले कर दिया.

पकड़े गये चोरों में दो सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं, जो निजी सुरक्षा एजेंसी एसआइएस के कर्मी हैं. इन दोनों को ग्रामीणों ने थूक चटाने के बाद छोड़ दिया, जबकि दो अन्य को पुलिस के हवाले कर दिया. चोरी में प्रयुक्त पिकअप वैन (सं. ओआर-09जे-7612) हीरो होंडा (सं. ओआर-02एवी-7083) व ओआर-09जी-2444 को भी मौके पर ही जब्त कर लिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसाक चोरी की घटना में नोवामुंडी माइंस में कार्यरत निजी सुरक्षाकर्मी अनिल कालिंदी व श्री साहू की संलिप्तता के बाद ग्रामीणों ने इन्हें भी घेर कर रखा था. बाद में निजी कंपनी के सुरक्षा अधिकारियों के अनुरोध पर दोनों को थूक चटाने की सजा के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

रेलवे की स्क्रैप चोरी की घटना को रोकने में उप मुखिया संदेश शर्मा के अलावा ग्रामीणों की भूमिका अहम रही.

चोरी के इस मामले में डांगुवापोसी रेल थाना में गिरफ्तार अविनाश शर्मा, रोमी शर्मा (बड़बिल, ओड़िशा),बलराम कालंजो (जोड़ा) नारायण साहू, नोवामुंडी समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है. सभी फरार आरोपियों को अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

एल के दास, थाना प्रभारी, डांगुवापोसी

दबोचे गये चोरों ने रात्रि में ही कड़ाई से पूछताछ में चोरी की बात कबूल कर ली थी. स्क्रैप को ओड़िशा के लोहा टाल में बिक्री किया जाता है. इसमें निजी सुरक्षा एजेंसी एसआइएस का सुरक्षाकर्मी भी संलिप्त है. वह दिन में माइंस में डय़ूटी करता था और रात्रि में लोहा चोरी का धंधा. उसके पास से थैला मिला है, जिसमें वर्दी मिली है, उसे छोड.दिया गया है.

संदेश शर्मा, उप मुखिया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola