जनाजे को कंधा देने पहुंचे बबलू को मार कर किया जख्मी

Published at :31 Jul 2014 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
जनाजे को कंधा देने पहुंचे बबलू को मार कर किया जख्मी

नोवामुंडी : कोल्हान हाटिंग में समशुल अहमद की हुई मौत पर जनाजा को कंधा देने पहुंचे अंजुमन मुसलेमिन कमेटी के सेक्रेटरी बबलू खान को चचेरा भाई रियाजुद्दीन व चाचा जैनुद्दीन के बीच मारपीट हो गयी. घटना में बबलू खान को अंदरूनी चोट लगने के कारण टिस्को की नोवामुंडी अस्पताल में भरती कराया गया है. जनाजा […]

विज्ञापन

नोवामुंडी : कोल्हान हाटिंग में समशुल अहमद की हुई मौत पर जनाजा को कंधा देने पहुंचे अंजुमन मुसलेमिन कमेटी के सेक्रेटरी बबलू खान को चचेरा भाई रियाजुद्दीन व चाचा जैनुद्दीन के बीच मारपीट हो गयी.

घटना में बबलू खान को अंदरूनी चोट लगने के कारण टिस्को की नोवामुंडी अस्पताल में भरती कराया गया है. जनाजा में बबलू खान शामिल नहीं हो सके. घटना के बारे में बताया गया कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई.

इस मामले में नोवामुंडी पुलिस ने अस्पताल जाकर घायल बबलू खान से पूछताछ की. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है. दोनों तरफ से धक्का-मुक्की हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola