लू लगने से सुरदा माइंस के कर्मचारी व मजदूर की मौत

बहरागोड़ा/मुसाबनी : घाटशिला अनुमंडल में लू लगने से दो लोगों की मौत हो गयी. बहरागोड़ा प्रखंड की सांडरा पंचायत के मासढ़ा गांव निवासी रतिकांत नायक (55) लू की चपेट में आ गये. शुक्रवार की दोपहर रतिकांत अपनी पत्नी बासंती नायक के साथ धान का बीड़ा ढो रहे थे. इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गयी. इसके […]
बहरागोड़ा/मुसाबनी : घाटशिला अनुमंडल में लू लगने से दो लोगों की मौत हो गयी. बहरागोड़ा प्रखंड की सांडरा पंचायत के मासढ़ा गांव निवासी रतिकांत नायक (55) लू की चपेट में आ गये. शुक्रवार की दोपहर रतिकांत अपनी पत्नी बासंती नायक के साथ धान का बीड़ा ढो रहे थे. इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद उन्हें सीएचसी लाया गया.
यहां डॉ सुराई मांडी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पत्नी बासंती नायक ने बताया कि दोनों एक साथ मजदूरी करते थे. एक पुत्र व एक पुत्री है. इधर, मुसाबनी नंबर एक माहलीपाड़ा के कुशल मुर्मू (56) की शुक्रवार अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. कुशल मुर्मू सुरदा खदान में मशीन मैन के पद पर काम करते थे.
29 मई की सुबह की पाली में वे ड्यूटी गये थे. वापस साइकिल से घर लौटने के क्रम में उनकी तबीयत बिगड़ गयी. 30 मई को उनकी हालत बिगड़ने लगी. इसके बाद घाटशिला ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




