चाईबासा ब्लड बैंक में सिर्फ 10 यूनिट खून बचा, लोगों से रक्तदान की अपील
Updated at : 30 May 2019 3:11 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के सबसे बड़े ब्लड बैंक (सदर अस्पताल ब्लड बैंक) में रक्त की भारी किल्लत हो गयी है. ऐसे में रक्त की जरूरत वाले मरीज के परिजन परेशान हैं. डॉक्टरों की सलाह पर परिजन ब्लड बैंक तो पहुंचते हैं, लेकिन वहां खून नहीं होने की बात सुनकर हताश हो जा रहे […]
विज्ञापन
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के सबसे बड़े ब्लड बैंक (सदर अस्पताल ब्लड बैंक) में रक्त की भारी किल्लत हो गयी है. ऐसे में रक्त की जरूरत वाले मरीज के परिजन परेशान हैं. डॉक्टरों की सलाह पर परिजन ब्लड बैंक तो पहुंचते हैं, लेकिन वहां खून नहीं होने की बात सुनकर हताश हो जा रहे हैं. उन्हें समझ में नहीं आ रहा अब क्या करें. बुधवार को ब्लड बैंक में मात्र 10 यूनिट रक्त मौजूद था. लगभग सभी ग्रुप में न के बराबर खून है.
भीषण गर्मी के कारण कम हो रहा रक्तदान: चाईबासा ब्लड बैंक रोजाना दर्जनों लोगों आते हैं. वहीं सरायकेला-खरसावां जिला से भी ब्लड लेने लोग आते हैं. इस भीषण गर्मी में रक्तदान शिविर कम लगने व रक्तदान कम होने से संकट उत्पन्न हो गया है. ब्लड बैंक के इंचार्ज सह लैब टेक्निशियन मनोज कुमार ने समाजिक संस्थाओं से शिविर लगा रक्त संग्रह करने की अपील की.
बैंक में ब्लड की मात्रा सीमित : चाईबासा ब्लड बैंक में ब्लड की मात्रा सीमित है. प्रत्येक माह जितना ब्लड आता है उसी हिसाब से इस्तेमाल भी होता है. अगर जिला में आपात स्थिति हो जाये तो इसके लिए चाईबासा ब्लड बैंक तैयार नहीं है. चाईबासा ब्लड बैंक में प्रत्येक माह 350 से 400 यूनिट तक शिविर और दानकर्ता के माध्यम से ब्लड आता है. उसी मात्रा में प्रत्येक माह लोगों को ब्लड दिया भी जाता है.
ब्लड के लिए रोने लगा युवक : बुधवार को कुमारडुंगी प्रखंड का एक युवक खून के लिये ब्लड बैंक पहुंचा. उसे खून कम होने की बात कही गयी. यह सुनकर युवक हताश हो गया. वह ब्लड के लिए रोने लगा. हालांकि बैंक इंचार्ज मनोज कुमार ने न्यूनतम ब्लड में से युवक को दिया. मरीज के परिजनों से अपील की गयी कि वे रक्तदान करें. यदि वह रक्तदान नहीं कर सकते तो लोगों को जागरूक कर रक्तदान कराएं. रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




