हाइट सब-वे लगाने का काम पूरा कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2019 1:38 AM
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के बामड़ा-ध्रुवाडीह व ध्रुवाडीह-बागडीही स्टेशन के बीच गुरुवार को 6 लिमिट हाइट सब-वे (एलएचएस) लगाने का काम पूरा कर लिया गया. हालांकि इस दौरान रेल मंडल में हावड़ा-मुंबई रूट की दर्जन भर से अधिक एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुई. वहीं कई ट्रेनें रद्द रहीं. जबकि कुछ को […]
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के बामड़ा-ध्रुवाडीह व ध्रुवाडीह-बागडीही स्टेशन के बीच गुरुवार को 6 लिमिट हाइट सब-वे (एलएचएस) लगाने का काम पूरा कर लिया गया. हालांकि इस दौरान रेल मंडल में हावड़ा-मुंबई रूट की दर्जन भर से अधिक एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुई. वहीं कई ट्रेनें रद्द रहीं.
जबकि कुछ को मार्ग परिवर्तित कर एवं री-शिड्यूल कर चलाया गया. ब्लॉक के कारण चक्रधरपुर-राउरकेला सारंडा डीएमयू पैसेंजर ट्रेन रद्द रही. चक्रधरपुर स्टेशन में अप दक्षिण बिहार एक्सप्रेस ट्रेन व डाउन रेल लाइन पर बिलासपुर-टाटा पैसेंजर ट्रेन को एक-एक घंटे तक नियंत्रित किया गया.
गुरुवार को राउरकेला-झारसुगुड़ा रेलखंड में साढ़े छह घंटे का ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया गया. सुबह 8 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक रेलखंड में गाड़ियों का आवागमन प्रभावित रहा. इससे अप इस्पात दो घंटे, शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस चार घंटे, एलेप्पी-टाटा एक्सप्रेस पांच घंटे, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस पांच घंटे, गीतांजलि एक्सप्रेस चार घंटे, अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे विलंब से चक्रधरपुर पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










