चाईबासा में पारा 42 डिग्री पार तांतनगर में वृद्धा की गयी जान

Updated at : 09 May 2019 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा में पारा 42 डिग्री पार तांतनगर में वृद्धा की गयी जान

प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया गर्म हवा चलने के कारण दिनभर घरों में दुबके रहे लोग गर्मी के कारण बाजार व सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा चाईबासा : चक्रवाती तूफान ‘फनी’ के कारण चली हवा व बारिश से दो-तीन दिनों की राहत के बाद पारा फिर चढ़ गया है. सूरज आग उगल […]

विज्ञापन

प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया

गर्म हवा चलने के कारण दिनभर घरों में दुबके रहे लोग
गर्मी के कारण बाजार व सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
चाईबासा : चक्रवाती तूफान ‘फनी’ के कारण चली हवा व बारिश से दो-तीन दिनों की राहत के बाद पारा फिर चढ़ गया है. सूरज आग उगल रहा है, ऊमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. चिलचिलाती धूप के कारण सुबह नौ बजे के बाद लोग घरों से नहीं निकलना चाह रहे हैं. चाईबासा में बुधवार को पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया. पश्चिम सिंहभूम में बुधवार को गुवा सबसे गर्म 42.6 डिग्री से अधिक तापमान रहा.
तांतनगर ओपी अंतर्गत उकुगुटु के पास बुधवार को एक वृद्ध महिला का शव पुलिस ने बरामद किया. महिला की मौत संभवत: लू लगने से बतायी जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि वृद्धा गांव-गांव में घूमकर भीख मांगती थी.
मंगलवार की सुबह लोगों ने उकुगुटु गांव के पास देखा गया था. दोपहर में एक खेत के पास शव देखा गया. मालूम हो कि 5 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी सभा की ड्यूटी पर आये जवान पंकज कुमार झा और 6 मई को पीएम सभा में आये तांतनगर ओपी क्षेत्र के गितिलादेर गांव के वृद्ध भीम कुम्हार की लू लगने से मौत हो चुकी है.
पछुआ हवा से बढ़ी तपिश, गर्मी ने किया बेचैन
सुबह दस बजे से चल रही पछुआ हवा के झोंके से ऊमस बढ़ गयी. वहीं गर्मी के कारण दिनभर लोग बेचैन रहे. दोपहर में सड़कों पर लू चल रही है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल यही स्थिति रहेगी. सड़क पर निकलते ही शरीर को झुलसा रही है. गर्म हवा चलने के कारण दिन भर लोग घरों में दुबके रहे.
जिले के अस्पतालों में बढ़े मरीज
इधर, जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल सहित विभिन्न प्रखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्मी के कारण रोगियों की संख्या में इजाफा हो गया है. खासकर डायरिया, टायफाइड व गर्मी से होन वाले अन्य बीमारी के पीड़ितों की लंबी लाइन अस्पतालों में देखी जा रही है. सदर अस्पताल में डायरिया टायफाइड के मरीजों में इजाफा हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola