हो भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल किये जाने की अनुशंसा की जायेगी

चाईबासा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने सोमवार को सिंहभूम सीट से नामांकन दाखिल किया. गिलुवा के नामांकन के बाद गांधी मैदान में एनडीए की जनसभा आयोजित की गयी. जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा : देश में जब भी भाजपा की सरकार बनी, आदिवासियों का भला हुआ है. पूर्व […]
चाईबासा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने सोमवार को सिंहभूम सीट से नामांकन दाखिल किया. गिलुवा के नामांकन के बाद गांधी मैदान में एनडीए की जनसभा आयोजित की गयी. जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा : देश में जब भी भाजपा की सरकार बनी, आदिवासियों का भला हुआ है.
पूर्व में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय संथाल को 8वीं अनुसूची में शामिल कर आदिवासियों का भला किया गया. 2019 में भाजपा की सरकार बनी, तो हो भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने की अनुशंसा प्रधानमंत्री से करूंगा, ताकि राज्य में जनजातीय भाषा-संस्कृति का फैलाव हो सके. इसके अलावा 2022 में सरना धर्म कोड लागू करूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










