पत्नी से विवाद पर घर के बाहर इमली के पेड़ पर लगायी फांसी

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा : तांतनगर ओपी के कुलाबुरू स्थित बड़ा टोला में घरेलू विवाद में पांडु कालुंडिया (24) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार रात की है. गुरुवार की सुबह लोगों ने घर से कुछ दूर इमली पेड़ पर फांसी से लटका देखा. ग्रामीण मुंडा ने घटना की जानकारी तांतनगर ओपी को दी. पुलिस ने […]

विज्ञापन

चाईबासा : तांतनगर ओपी के कुलाबुरू स्थित बड़ा टोला में घरेलू विवाद में पांडु कालुंडिया (24) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार रात की है. गुरुवार की सुबह लोगों ने घर से कुछ दूर इमली पेड़ पर फांसी से लटका देखा. ग्रामीण मुंडा ने घटना की जानकारी तांतनगर ओपी को दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. घटना का कारण पति-पत्नी में विवाद बताया जा रहा है. लोगों ने बताया कि बुधवार की रात करीब 9 बजे तक घर में था. उसके बाद घर से निकाल गया. रात होने के कारण उसकी खोजबीन नहीं हुई. गुरुवार की सुबह लोगों ने घर के कुछ दूर इमली पेड़ की डाली में फांसी पर झूलते देखा. मृतक का एक बच्चा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola